Elon Musk की संपत्ति के साथ Mukesh Ambani की नेटवर्थ में हुई बढ़ोतरी, जानिए कौन हैं दुनिया के टॉप-10 अरबपति

Worlds Richest Person Latest List ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स ने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की है। इस इंडेक्स के अनुसार दुनिया के टॉप अरबपतियों में शामिल एलन मस्क और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में इजाफा हुआ है। वहीं भारत के अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं कि दुनिया के टॉप-10 अरबपति कौन हैं?
दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है
बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली। दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल लोगों की संपत्ति में इजाफा देखने को मिला है। इस बार भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में एलन मस्क (Elon Musk) टॉप पर हैं। अगर भारत के अरबपतियों की बात करें तो मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है।
ब्लूमबर्ग के बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार सबसे ज्यादा लाभ मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को हुआ है। इनकी संपत्ति में 3.73 अरब डॉलर का इजाफा दर्ज हुआ है। आइए, दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों के बारे में जानते हैं।

मस्क-बर्नार्ड की संपत्ति कितनी बढ़ी:-
ब्लूमबर्ग के बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति लिस्ट में टॉप पर एलन मस्क (Elon Musk) हैं। एलन मस्क की नेटवर्थ 393 मिलियन डॉलर बढ़ गई है, अब इनके पास 239 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं, दूसरे स्थान पर फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) है। इनकी नेटवर्थ में 2.31 अरब डॉलर बढ़ी है। अब बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास 169 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।
इसके बाद तीसरे स्थान पर जेफ बेजोस आते हैं। इनकी नेटवर्थ 2.01 अरब डॉलर बढ़कर 151 अरब डॉलर हो गई है।
दुनिया के टॉप-10 अरबपति कोण हैं?
जहां दुनिया के टॉप-1 अरबपति में एलन मस्क, दूसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट और तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस आते हैं। इसी तरह चौथे स्थान पर दें लैरी एलिसन (Larry Ellison) आते हैं। इनकी नेटवर्थ 125 अरब डॉलर है। आपको बता दें कि बिल गेट्स (Bill Gates) दुनिया के टॉप-10 अरबपति में शामिल है। इनके पास 123 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।
लैरी पेज के पास भी 123 अरब डॉलर की संपत्ति है। यह छठे स्थान पर आती है। वहीं सातवें पायदान पर सर्ग्रेई ब्रिन आते हैं और आठवें स्थान पर वॉरेन बफे है। दुनिया के टॉप-9 अरबपति में मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) हैं। इनकी कुल नेटवर्थ 114 अरब डॉलर है। वहीं टॉप-10 स्थान पर स्टीव बाल्मर है, इनकी नेटवर्थ 114 अरब डॉलर है।
भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ कितनी बढी ?
दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों के बारे में जानने के बाद अगर भारतीय अरबपतियों (Indian Billionaires) की बात करें तो ब्लूमबर्ग के बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार भारतीय अरबपतियों की नेट वर्थ में भी इजाफा हुआ है। भारत की टॉप फर्म रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ 123 मिलियन डॉलर बढ़ गई है। इनकी कुल संपत्ति 409 मिलियन डॉलर है। यह एशिया के अमीर लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं।
भारतीय no 1 अर्बपती
वहीं गौतम अदाणी (Gautam Adani) की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। इस साल की शुरुआत में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hidenburg Report) ने अदाणी की संपत्ति को लगभग आधा गिरा दिया था। वहीं वर्तमान में अब गौतम अदाणी की नेटवर्थ 170 मिलियन डॉलर बढ़ी है। यह दुनिया के 19वें अमीर व्यक्ति हैं।

Written by KRUTANT WAGHMARE